हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही चौक और सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को एन एच डाक-बंगला और मध्य विद्यालय के पास स्थानांतरित किया गया है। सड़क पर अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने का प्रशासन का प्रयास है। सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों के हटने से जाम से राहत मिलने लगी है। सड़क से अतिक्रमण हटाने के प्रशासन के प्रयास के बावजूद कई सब्जी व्यापारी पुराने ठिकाने पर ही जमे हुए हैं। बाजार को पूरी तरह व्यवस्थित करना और सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। प्रशासन ने कहा है कि जो लोग प्रशासन के निर्धारित स्थल पर सब्जी बाजार लगाएंगे उनके लिए शेड का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन के निर्देश के बाद भी सड़क पर बाजार लगाने, ठेला लगाने और अवैध वाहन पार्किंग करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रव...