Hazaribagh News: डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
हजारीबाग, जुलाई 14 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को सीएचसी विष्णुगढ़ द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खरना में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में सोनिया कुमारी ने प्रथम, अरुण कुमार ने द्वितीय तथा सरस्वती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमटीएस प्रभारी प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को डेंगू एवं चिकुनगुनिया के कारण, लक्षण, प्रभाव एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.