हजारीबाग, जुलाई 20 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा चुरचू डुमरौन इलाके में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के मरहंड निवासी कारु भुईयां के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कारु भुईयां मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे मिर्गी की बीमारी थी। उसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में चल रहा था, जहाँ से वह अचानक लापता हो गया था। रविवार को उसका शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार की मदद से शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्ट...