Hazaribagh News: डीसी ने की कृषि एवं संबद्ध विभाग के योजनाओं की समीक्षा
हजारीबाग, अक्टूबर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। समाहरणालय भवन में सोमवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। डीसी ने आत्मा योजना के तहत एटीएम और बीटीएम के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों तक नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी समय पर पहुंचे, यह प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी शुभंकर गुप्ता ने बताया कि अनुदानित बीज के लिए विभाग को मांग पत्र भेजा गया है। इसके तहत गेहूं 41 क्विंटल, चना 576 क्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.