हजारीबाग, जुलाई 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  डीपीएस हजारीबाग स्कूल प्रबंधन ने हाल ही में स्कूल भवन व कार्यालय को तालाब की जमीन पर बने होने संबंधी खबरों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया है। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में इस संबंध में साकेत कुमार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया कि विद्यालय पूरी तरह से रैयती जमीन पर निर्मित है। प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि विद्यालय भवन रैयती जमीन पर स्थित है। वहीं स्कूल का कार्यालय बंदोबस्ती द्वारा प्राप्त है और निकोटिन कच्छप के नाम से दर्ज है। इसका जमाबंदी कायम है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से स्कूल की शिकायत विद्यालय प्रशासन का दावा है कि उक्त जमीन के मालिक को यह भूमि सभी वैध प्रक्रियाओं के बाद प्राप्त हुई ...