Hazaribagh News: डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी करमा पूजा
हजारीबाग, सितम्बर 22 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक डॉ. आईपी भारती एवं प्राचार्य आरके मल्लिक ने किया। छात्राओं ने करमा पूजा-अर्चना कर प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ढोल-मांदर की थाप पर विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। निदेशक डॉ. आईपी भारती ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति संरक्षण, भाई-बहन के प्रेम और लोक संस्कृति के प्रति सम्मान की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में पारंपरिक त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.