हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, शव के साथ परिजनों ने पदमा स्वास्थ्य केंद्र में किया हंगामा

पदमा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर उठे सवाल पदमा प्रतिनिधि पदमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। घटना के बाद रविवार को परिजन शव को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और हो हल्ला किया। जानकारी के अनुसार नैना देवी बिहारी गांव निवासी की भतीजी भारती देवी, पति बादल कुमार भुइयां चौपारण निवासी का प्रसव बीते शनिवार को दोपहर पदमा स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित बताया गया। लेकिन इस बीच महिला का रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ता देख स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने उसे तत्काल स...