हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

सम्मान कार्यक्रम एसपी अमन कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ट्रैफिक जवानों की कर्तव्यनिष्ठता और अनुशासन को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस सप्ताह बेहतर काम करने वाले ट्रैफिक जवानों को सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पिछले सप्ताह उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष कुमार और पीताम्बर गोप को सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मो अयातुल्लाह एवं थाना प्रभारी यातायात अनुप कुमार ने सराहनीय प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया।इस बार सा...