हजारीबाग, जुलाई 4 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के केदारुत गांव निवासी सचिन कुमार भुइयां उम्र 28 वर्ष पिता विजय भुईयां की शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक नंबर 30/5 पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेन से हुई मौत की जानकारी पदमा थाना को दी। सूचना पर पदमा थाना पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सचिन भुइयां के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पदमा में ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें- महराजगंज में ट्रेन की चपेट में आने से कुशीनगर के युवक की दर्दनाक मौत...