हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले की सड़कों पर आए दिन हो रहे भीषण हादसे केवल इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी लापरवाही का नतीजा हैं। टोल टैक्स बचाने की कंजूसी और समय बचाने की जल्दबाजी ने आम लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। हजारीबाग से गुजरने वाले मार्गों पर रॉन्ग-साइड' ड्राइविंग एक जानलेवा चलन बन चुकी है, जो सड़क सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। हिंदुस्तान पड़ताल में गुरुवार को यह साफ हुआ है कि वाहन चालक अपनी जेब बचाने के लिए मौत से समझौता कर रहे हैं। हजारीबाग-पदमा-इटखोरी मार्ग हो या हजारीबाग-रांची मार्ग टोल प्लाजा से बचने के लिए भारी और छोटे वाहनों का गलत दिशा में चलना आम बात हो गई है। चौपारण टोल प्लाजा से बचने पदमा इटखोरी भाया चौपारण मार्ग पर चलना पसंद कर रहे हैं। इसी तरह हजारीबाग नगवा टो...