हजारीबाग, जुलाई 26 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र से बीते 15 जुलाई से लापता दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों बच्चियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियों की उम्र 15 वर्ष और 12 वर्ष है बीते 15 जुलाई को परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक घर से कहीं चली गई थीं। रेलवे सुरक्षा बल रांची के सहयोग से दोनों बच्चियों को रांची से सुरक्षित बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामदगी के बाद दोनों बच्चियों को बाल कल्याण समिति, रांची के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से आवश्यक कागजी कार्रवाई और काउंसिलिंग के उपरां...