Hazaribagh News: टाटीझरिया के मंडपा में बंद मकान से बीस हजार नकद व गहने की चोरी
हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र में चोरों का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर बेखौफ होकर लगातार बंद पड़े मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मंडपा गांव का है, जहां चोरों ने दिलीप यादव पिता स्व. कृष्णा यादव के बंद पड़े घर को निशाना बनाया। घर में किसी सदस्य के न होने का फायदा उठाते हुए रात में चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के आभूषण चैन, लॉकेट, पायल, कांसा के बर्तन, ग्राइंडर मशीन और 20 हजार रुपये नकद समेट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित दिलीप यादव ने मंगलवार को टाटीझरिया थाने में लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।और जल्द से जल्द सामान की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.