Hazaribagh News: टाटीझरिया के चुडको प्राथमिक विद्यालय में एसएमसी का पुनर्गठन
हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चुडको में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन सोमवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता बेडम पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लालमुनी मरांडी को समिति का अध्यक्ष तथा सुशीला देवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संपूर्ण चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। यह पूरी प्रक्रिया पर्यवेक्षक सह शिक्षक राजकुमार सिन्हा की देखरेख में पूरी की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मुखिया सुमित्रा देवी और उपस्थित पंसस मंझली कुमारी ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: प्रोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.