हजारीबाग, सितम्बर 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड का महान प्रकृति पर्व करम पूजा आज मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर हजारीबाग शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पारंपरिक उत्सव की धूम मची है। प्रकृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा करमा पर्व करम डाली की खरीद-बिक्री पुजा को लेकर करम डाली की मांग बढ़ गई है। बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। पर्व को लेकर सुबह से ही स्थानीय बाजारों और चौक-चौराहों पर करम डाली (करम पेड़ की टहनियों) की खरीद-बिक्री जोरों पर रही। व्रती महिलाओं और ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ पूजा की तैयारी पूरी कर ली है। घरों की साफ-सफाई के बाद मुख्य आंगन और पू...