हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव में मंगलवार को शारदीय दुर्गापूजा को लेकर पूजा समिति के गठन के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलदीप साव ने की जबकि संचालन उदयलाल गुप्ता ने किया।

नई दुर्गा पूजा समिति का गठन बैठक में ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। साथ ही दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से प्रेम रंजन पासवान को अध्यक्ष, उदयलाल गुप्ता को सचिव और जागेश्वर साव को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं रामकुमार साव, रंजीत कुमार और संजय मुंडा को उपाध्यक्ष, हिरामन महतो को उपसचिव तथा ज्ञान पासवान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संरक्षक मंडली का चयन संरक्षक मंड...