Hazaribagh News: जीएम कॉलेज में एसआईआर पर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि । जीएम इंटर कॉलेज में एसआईआर विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एसआईआर की जानकारी देने के साथ-साथ उनमें जागरुकता और तार्किक सोच विकसित करना था। साथ ही वर्तमान समय में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके एवं विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान की भावना को विकसित किया जा सके। इस दौरान एसआईआर से संबंधित ही प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए, जिनका बहुत से प्रतिभागियों ने उत्तर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका कुमारी, द्वितीय रिया कुमारी और तृतीय स्थान पर आंचल रानी रही। इस कार्यक्रम में प्रभारी पंकज कुमार मेहता, रत्नेश कुमार राणा,अजीत हांसदा, संजीत यादव,संगम कुमारी,पार्वती कुमारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Naini...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.