हजारीबाग, जुलाई 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम रखी गई है। इस अवसर पर पूरे जिले में 28 जुलाई से 12 अगस्त तक हेल्दी लिवर अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की जांच की जाएगी तथा इसके रोकथाम, उपचार और जन-जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे。 यह भी पढ़ें- लीवर की खामोशी को हल्के में ना लें, जानिए हेपेटाइटिस से जुड़ी जरूरी बातेंइन उच्च जोखिम वाले समूहों की होगी विशेष जांच जिला कार्यक्रम प...