Hazaribagh News: जिले के दो थाना में नए प्रभारियों की हुई नियुक्ति
हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी अमन कुमार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत पदमा और चलकुशा थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं। सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वही बरही थाना में पदस्थापित नरेंद्र कुमार पांडेय को चलकुशा थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इन नए नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था में और अधिक मजबूती आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.