हजारीबाग, नवम्बर 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल के छात्रावास की 70 डिसमिल जमीन पर पुस्तकालय बनाने संबंधी कथित सदर सीओ के गलत भूमि प्रतिवेदन देने का मामला गहरा गया है। इस गलत रिपोर्ट के खिलाफ पूर्व विधायक गौतम सागर राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी हेमंत सती से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीओ को पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया है। साथ ही आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने तक छात्रावास परिसर में कोई निर्माण कार्य नहीं होगा और छात्रावास को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास करेगा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीओ सदर ने अपने पत्रांक 542 दिनांक 12 मार्च 2025 में लिखा था कि छात्रावास के बगल की खाली जमीन उपयुक्त है, ज...