Hazaribagh News: जिला योग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया कौशल
हजारीबाग, जुलाई 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। आरोग्यम नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सभागार में जिला योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के बच्चों ने योग की विभिन्न विधाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा और विशिष्ट अतिथि हरीश श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हर्ष अजमेरा ने कहा कि योग स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त जीवन की आधारशिला है तथा बच्चों को योग से जोड़ना स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में अभिभावक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.