Hazaribagh News: जिला परिषद के सहायक अभियंता का आकस्मिक निधन
हजारीबाग, अक्टूबर 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिषद कार्यालय में पदस्थापित सहायक अभियंता संजय कुमार पुत्र स्व. रामवृक्ष ठाकुर का शनिवार सुबह बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके निधन की खबर से जिला परिषद कार्यालय और शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों, सहकर्मियों और परिचितों ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हजारीबाग के खिरगांव मुक्तिधाम में किया जाएगा। जिला परिषद परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सहायक विद्युत अभियंता सुरेश प्रसाद चौधरी का हृदया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.