हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। जापान के दो सदस्यीय पर्यटक दल ने गुरुवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो गांव का दौरा किया। इस दौरान संयुक्त वन प्रबंधन समिति द्वारा पंचायत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, वन सुरक्षा समिति तथा ग्रामीणों ने फूल-माला एवं तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। आत्मीय स्वागत से दोनों जापानी पर्यटक काफी अभिभूत नजर आए।

जापानी पर्यटकों की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान जापानी पर्यटक डॉ. अतसुको नोनोगुची एवं कैच्ची मईदा ने क्षेत्र में वनों से प्राप्त होने वाले लघु वनोपज एवं उनके उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों एवं सखी मंडल की महिलाओं ने महुआ, चिरौंजी, चिरायता, पलाश के फूल, हरड़, बहेड़ा, आंवला सहित अन्य वन्य उत्पादों के संग्रहण, उपयोग और विपणन ...