हजारीबाग, नवम्बर 9 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के असधीर गांव में एक बुजुर्ग जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विश्वनाथ राम 60 वर्ष के रूप में हुई ।शव का पोस्टमार्टम हज़ारीबाग़ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया।इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि लिखित आवेदन आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। जहर खाने की सूचना मिली है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद गावं में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी सुगिया देवी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउट सोर्सिंग में कार्यरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...