Hazaribagh News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड को गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड से जोड़ने वाली लेदी मोड़-सिरैय-झरी पुल सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से उठाने के बावजूद पहल नहीं होने से नाराज सात पंचायतों के ग्रामीणों ने अब चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चुनावों में जनप्रतिनिधियों का विरोध करते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहेंगे। बरसात के बाद इस कच्ची सड़क की स्थिति और बदतर हो गई है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा है, जबकि पूरी सड़क कीचड़ और फिसलन से भरी है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
सड़क पर निर्भर हैं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.