Hazaribagh News: जमानत पर बाहर आए 107 अपराधियों का भौतिक सत्यापन
हजारीबाग, नवम्बर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट के मामलों में जमानत पर छूटे आरोपियों की गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशन में 24 और 25 नवंबर को सभी थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों के ठिकानों और वर्तमान गतिविधियों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 44 टीमें बनाई गईं, जिनमें 179 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।इस दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 107 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया और विधि सम्मत कदम उठाए गए। सत्यापन के क्रम में 18 संदिग्ध अपराधियों को थाने लाया गया, जिन्हें पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.