हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरा हजारीबाग जिला पूरी तरह कान्हामय हो गया । शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चारों तरफ भक्ति और उल्लास का माहौल है। जगह-जगह आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा जिला कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। जन्मोत्सव मनाने के लिए शहर और आसपास के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों और घरों में जय कन्हैया लाल की जयकारें गुंज उठे। रात के ठीक 12:00 बजते ही शहर के प्रसिद्ध विष्णु मंदिरों और घरों में शंख, थाली और घंटियों की गूंज के साथ कान्हा का जन्म हुआ। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और मदन गोपाल के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: ...