Hazaribagh News: जनता दरबार में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को फोन पर दिए निर्देश
हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। रविवार को विधायक मनोज कुमार यादव ने अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। विभिन्न गांवों से आए लोगों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोगों की अधिकांश समस्याएं सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र शामिल था। विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.