Hazaribagh News: जनता दरबार में पहुंचे थेलेसीमिया पीड़ित बच्चे
हजारीबाग, अक्टूबर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। पेलावल विकास मंच के शिष्टमंडल ने संस्थापक सह अध्यक्ष एम हक भारती के नेतृत्व में जनता दरबार में डीसी हेमंत सती को ज्ञापन सौंपकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रक्त केंद्र में जल्द से जल्द ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेटर मशीन स्थापित करने की मांग की है। जनता दरबार में 31 थैलेसिमिया पीड़ित बच्चे अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। डीसी को अवगत कराया गया कि ब्लड बैंक में पंजीकृत 300 से अधिक बच्चों को इस मशीन के अभाव में मजबूरीवश बार-बार होल ब्लड चढ़ाना पड़ रहा है। इससे बच्चों का पेट फूलने लगा है और उनकी शारीरिक बनावट भी विकृत हो रही है।इस मशीन के लगने से बच्चों को पैक्ड रेड ब्लड सेल मिल सकेगा, जिससे खून की बर्बादी रुकेगी। साथ ही, एक यूनिट होल ब्लड से आरबीसी, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.