Hazaribagh News: जनता दरबार में डीसी के समक्ष फरियादियों की उमड़ी भीड़
हजारीबाग, जुलाई 14 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार का आयोजन किया। दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन, आवास और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा रहा।उपायुक्त ने जनता दरबार में पहुंचे हर एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ और जनहित से जुड़े मामलों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को संवेदनशीलता और पूरी पारदर्शिता के साथ आवेदनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.