हजारीबाग, अगस्त 2 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। 17 से 24 अगस्त तक हजारीबाग में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सह भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव मुख्य अतिथि होंगे । इसके लिए गौरव उत्सव कार्यक्रम के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत ने दी । उन्होंने बताया कि गौरव उत्सव कार्यक्रम के शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया गया। इस दौरान उन्हें आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।समीर उरांव ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनजातीय समाज के लिए प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण पहल बताया।उन्होंने पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण 17 अगस्त को होने वाले उदघाटन समारोह में शामिल होने में असमर्थता जताई, लेकिन 24 अगस्त को...