हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही के रानीचुआं पंचायत के ग्राम छोटकी चलंगा में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ।उद्घाटन मुख्यअतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव ने किया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। टूर्नामेंट में विभिन्न पंचायतों की टीम हिस्सा ले रही है। उद्घाटन के मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल सोरेन, सचिव विनय कुमार, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव एवं पिंटू कुमार यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...