हजारीबाग, अगस्त 21 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि । प्रखंड के बोधी बागी फुटबॉल ग्राउंड में डबल बकरा नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने किक मारकर किया। उद्घाटन मैच चंदा बनाम छावनी टीम के बीच खेला गया। इसमें चंदा टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए छावनी के खिलाड़ियों को 1-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता में प्रखंड समेत विभिन्न जिलों के दर्जनों टीम के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजक टीम गीतांजलि युवा कला कुरहा के अध्यक्ष मधुसूदन मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थानीय टीम शामिल हुए है। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप डबल बकरा दिया जाएगा। वही तीसरे स्थान आनेवाली टीम को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक व...