हजारीबाग, सितम्बर 29 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। बकसपुरा पंचायत के रखवा गांव निवासी छह दिनों से लापता वृद्ध गणेश महतो का क्षत-विक्षत शव सोमवार की अहले सुबह बिलंडी टांड के पास कोनार नहर के पानी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। गणेश महतो बुधवार की अहले सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। खोजबीन के दौरान घर से करीब एक किलोमीटर दूर कोनार नहर के अंडरग्राउंड टनल के एयरवेंट होल के पास उनका चप्पल मिला था। इससे उनके एयरवेंट होल से करीब 120 फीट गहरे अंडरग्राउंड टनल में गिरने की आशंका जताई गई थी।इसके बाद प्रशासन ने पहले अपने स्तर स...