हजारीबाग, सितम्बर 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। वर्ष 1952 से स्थापित शहर की प्रतिष्ठित छठ तालाब दुर्गा पूजा समिति की आगामी दुर्गा पूजा तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा मन्ने की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूजा को भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सचिव बिक्रम प्रसाद और कोषाध्यक्ष शिवम शुभम की उपस्थिति में रूपरेखा तैयार की गई। पानी टंकी से पेट्रोल पंप तक मुख्य मार्ग पर आकर्षक और भव्य लाइट डेकोरेशन कराया जाएगा। तिलक रॉय के प्रस्ताव पर कलकत्ता से पारंपरिक ढाकी दल बुलाया जाएगा, जिससे पंडाल में पारंपरिक बंगाली संस्कृति और भक्तिमय माहौल बन सके। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में दुर्गा पूजा की सरगर्मी तेज पूजा कमिटी का गठन शुरू श्रद्...