Hazaribagh News: चौपारण में 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग / चौपारण, हिंदुस्तान टीम। जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 41 पेटी 1968 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। रविवार को एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्दुआ मोड़ की ओर से एक सफेद रंग की एक्स युवी 500 वाहन में अवैध शराब लोड कर कुटुम्बा बिहार की ओर ले जाया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई उक्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने ग्राम पडरिया पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सफेद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.