हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: चौपारण प्रतिनिधि चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ दो राउंड गोलियां मार दीं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लहूलुहान हालत में युवक को बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक ईलाज के बाद हजारीबाग सदर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान बिहार के गया जिले अंतर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चापी गांव निवासी अजय कुमार सिंह (21 वर्ष), पिता मुनेश सिंह के रूप में हुई है। अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि युवक को गोली लगी है और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर किया गया है。

पुलिस के रवैये पर उठे सवाल, टालमटोल में जुटे अधिकारी घटना के बाद दनुआ ...