Hazaribagh News: चौपारण में मतदाता सूची सुधार के लिए बूथवार जनसुनवाई शुरू
हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथवार मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए जनसुनवाई शुरू हो गई है। बुधवार को बसरिया, चोरदाहा, डेबो, चौपारण, सिंघरावां और बच्छई पंचायत क्षेत्र के कई बूथों पर विशेष कैम्प लगाए गए। इन कैम्पों में मतदाताओं के नाम, पता व अन्य विवरणों की त्रुटियों से जुड़ी आपत्तियों की सुनवाई की गई, साथ ही नो-मैपिंग वाले मतदाताओं का मैपिंग कार्य भी किया गया। जनसुनवाई का संचालन बीडीओ नितेश भास्कर एवं सीओ संजय यादव के नेतृत्व में किया गया। बीडीओ ने बीएलओ और संबंधित कर्मियों को दस्तावेजों की गहन जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, सीओ संजय यादव ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.