Hazaribagh News: चौपदार बलिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
हजारीबाग, सितम्बर 25 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के चौपदार बलिया पंचायत स्थित बहुउद्देशीय भवन में शुक्रवार को पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए छह और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए महेश यादव,आनंद कुमार, सिकंदर कुमार , धनेश्वर महतो , विजय यादव ,बासुदेव कुमार यादव ने अपना -अपना नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।नामांकन पत्र वापसी लेने की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित है। वहीं, 14 अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.