Hazaribagh News: चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप 12 जुलाई को
हजारीबाग, जुलाई 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन 12 जुलाई (रविवार) को कन्हरी स्थित द अनंता बाय हिल के स्विमिंग पूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले के सभी पात्र तैराक भाग ले सकेंगे। संघ ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इसमें भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में पांच आयु समूहों में आयोजित होगी। इसमें समूह-1 (17-18 वर्ष, जन्म वर्ष 2008-09), समूह-2 (15-16 वर्ष, जन्म वर्ष 2010-11), समूह-3 (13-14 वर्ष, जन्म वर्ष 2012-13), समूह-4 (11-12 वर्ष, जन्म वर्ष 2014-15) तथा समूह-5 (8-10 वर्ष, जन्म वर्ष 2016-18) शामिल हैं। चैंपियनशिप का शुभारंभ सुबह आठ बजे होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.