हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। विगत कुछ दिनों से बड़कागांव में चोरी के घटनाएं बढ़ गई है। मंगलवार रात को हजारीबाग रोड स्थित अरुण कुमार मेहता के बंद घर से चोरों ने स्क्रैप की चोरी कर ली, जिसे लेकर थाने में बुधवार को आवेदन दिया गया है। वहीं बुधवार को भी चोरी की घटना हो गई। चोरों ने हजारीबाग रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बगल में आदित्य प्रजापति के घर के कुएं में लगा समरसेबल, कॉपर वायर एवं पाइप चुरा लिया, उसी रात को दिनेश सिन्हा के डीजी जनरेटर मशीन में लगा हुआ पंद्रह से बीस हजार की कॉपर केबल को चोर काटकर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने दिनेश के अपार्टमेंट के बगल में संचालित केनरा बैंक का अर्थिंग केबल वायर एवं केनरा बैंक के लिए जनरेटर सप्लाई में लगी कॉपर वायर को भी काट कर ले गए।घटना को लेकर पीड़ित लोग काफी आहत हैं। प...