हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को आदिवासी समाज सह ऑल संताल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने युवाओं के बीच नशा मुक्ति का अभियान चलाया एवं नशा नहीं करने सामूहिक रूप से शपथ दिलायी गयी। साथ ही कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य का निरीक्षण सर्वेक्षण करना जरूरी है। जिससे उसके अनुरूप कार्य करना चाहिए, ताकि सामाज का समुचित विकास हो सके। भारत जगत मांझी परगना के बाबुलाल हेंब्रम ने कहा कि हमारा समाज आगे नहीं बढ पा रहा है तो उसका मुख्य कारण युवाओं का नशापान है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: आदिवासी समाज अपनी संस्कृति, परंपरा, प्राकृतिक संसाधनों को बचायें रखें: एसडीओ युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। इस मौके पर शीतल...