Hazaribagh News: चामुंडे माता मंदिर का हुआ भूमि पूजन
हजारीबाग, जुलाई 10 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड स्थित ऋत्विक कार्यालय परिसर में गुरुवार को चामुंडे माता मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हैदराबाद से पधारे पूज्य स्वामी जी एवं उनकी टीम की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। समारोह में ऋत्विक खनन परियोजना के हेड ऑफ प्रोजेक्ट सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए परियोजना की निरंतर समृद्धि, सुरक्षा एवं सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। स्वामी जी ने अपने आशीर्वचन में आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन और कार्यस्थल में अपनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.