Hazaribagh News: चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा गया
हजारीबाग, अक्टूबर 25 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव के छपेरवा टोला में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी आरोपी रामचंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार 24 अक्तूबर को रामचंद्र महतो ने मनोज कुमार और राजू कुमार पर चाकू से हमला किया था।इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में आवेदन के आधार पर दर्ज केस के तहत अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में प्राथमिक आरोपी रामचंद्र महतो, पिता स्व. चेतलाल महतो, निवासी सांढ़ गांव के छपेरवा टोला, को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: जमीन विवाद में चाकूबाजी में दो घायल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.