हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: चलकुशा, प्रतिनिधि। चलकुशा प्रखंड मुख्यालय सभागार में रविवार को झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि न्यायिक पदाधिकारी नरेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता सिंह, अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, विधायक प्रतिनिधि लखन साव, मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, रामदेव यादव ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से दिव्यांग लाभुकों के बीच सरकारी योजनाओं से जुड़ी परिसंपत्तियों एवं सहायता सामग्री का वितरण किया। कृषि विभाग, जेएसएलपीएस, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास परियोजना, अंचल एवं प्रखंड कार्यालय सहित अन्य विभागों के माध्यम से पात्र लाभुकों को विभि...