हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: चलकुशा, प्रतिनिधि। चलकुशा थाना परिसर अब हरा-भरा और स्वच्छ नजर आएगा। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना परिसर में साफ सफाई किया गया है। रविवार को चलकुशा थाना में चौकीदार एवं दफादार की परेड के बाद थाना के सभी पुलिस कर्मियों ने श्रमदान किया। इस दौरान थाना परिसर और बैरक की साफ-सफाई की गई। साफ-सफाई के बाद थाना परिसर में फेंसिंग के किनारे अंदर की ओर कुल 35 पौधे लगाए गए। जिनमें 16 फलदार पौधा भी शामिल हैं। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि थाना सिर्फ शिकायत लेकर आने की जगह नहीं बल्कि थाना परिसर स्वच्छ और सुन्दर लगे और वातावरण सकारात्मक माहौल वाली होनी चाहिए। इस स्वच्छता अभियान में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...