Hazaribagh News: चलकुशा के मस्केडीह में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: चलकुशा, प्रतिनिधि। चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मस्केडीह में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें जुमन मियां पिता अमानत मियां जो गंभीर रूप से घायल है। घायल जुम्मन मियां चलकुशा थाना में आवेदन देकर आरोपियों गिरफ्तार करने की मांग की है। आरोपी महबूब आलम, अब्दुल वहाब पिता कमरुद्दीन अंसारी, नजीर अंसारी पिता अमानत मियां अन्य अज्ञात आरोपीयों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में जमीन हिस्सेदारी को लेकर मारपीट हुई है । जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुएचलकुशा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक व्यक्ति नजीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। खबर लिखे जाने तक बाकी आरोपियों को धर पकड़ करने के लिए चलकुशा पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.