हजारीबाग, नवम्बर 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी मार्केट इलाके में चोरों ने घर के दरवाजे के सामने खड़ी एक काले रंग की स्कॉर्पियो उड़ा ली। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें सुबह करीब 4 बजे नकाबपोश अपराधी गाड़ी ले जाते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार मेहता ने 20 नवंबर की रात करीब 11 बजे अपनी स्कॉर्पियो लॉक कर दरवाजे के सामने खड़ी की थी। 21 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे पत्नी बेबी देवी ने उठकर देखा तो वाहन वहीं खड़ा था, जिसके बाद वह फिर सो गईं। सुबह करीब 5:57 बजे पड़ोसी चाय दुकानदार अजय ने संजय को फोन किया।फोन रिसीव न होने पर अजय घर पहुंचे और गाड़ी गायब होने की जानकारी दी। जांच में बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी ऊपर की ओर घुमा मिला।परिजनों के अनुसार,...