Hazaribagh News: ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने जीता पुरस्कार
हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग में मंगलवार को आयोजित प्लैटिनम जुबली सेलिब्रेशन के अंतर्गत हुई ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शहर के छह विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया था। विजेता टीम में सोनाक्षी, छाया, किट्टू, पलक, प्रिया, प्रियांजली, गुनगुन, भूमि, माही, दीक्षा, मानवी एवं प्रत्यूष शामिल थे। गुरुवार को विद्यालय की वंदना सभा में प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार ईमानदारी, अनुशासन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.