Hazaribagh News: ग्रामीणों ने रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प
हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: इचाक। प्रतिनिधि। प्रखंड के हजारीबाग वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर-नावाडीह सुरक्षित वन क्षेत्र में रक्षाबंधन पर ग्रामीणों ने पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर वन संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव के नेतृत्व में वन क्षेत्र में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधने और वन देवी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग वन क्षेत्र में पहुंचे और पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण व सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल और पेड़-पौधे केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों और मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।समिति यह भी पढ़ें- Jamtara News: पेड़ों को बांधा गया रक्षा सूत्र, संरक्षण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.