हजारीबाग, जुलाई 31 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश के बीच गौ माता की सेवा में जुटे गोशाला कर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग ने शुक्रवार को गौशाला परिसर में रेनकोट वितरित किए। रेनकोट पाकर कर्मचारियों ने संस्था के प्रति आभार जताया। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि विपरीत मौसम में भी गौशाला कर्मी निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं, ऐसे लोगों का सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है।अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि बारिश में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले संस्था ट्रैफिक जवानों के बीच भी रेनकोट वितरित कर चुकी है। कार्यक्रम में सचिव रितेश खंडेलवाल, मार्गदर्शक विकास केशरी, संजय कुमार, सेजल सिंह, उद...